रिविलगंज: ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवती गंभीर रूप से घायल , पहचान में जुटी पुलिस
छपरा बलिया रेलखंड पर शनिवार की शाम गौतम स्थान एवं छपरा जंक्शन के बीच एक अज्ञात युवती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना शाम करीब 5:30 बजे 55 नंबर रेलवे ढाला से लगभग 500 मी पूरब रेलवे ट्रैक के किनारे हुई ।स्थानीय लोगों ने गंभीर अवस्था में युवती को देखकर डायल 112 को सूचना दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजवाया।