कुरई: महिला का शिकार करने वाला बाघ पिंजरे में कैद,
कुरई के जिलापुर-फतेहपुर क्षेत्र में वन विभाग की कार्रवाई
Kurai, Seoni | Jun 23, 2026 सिवनी के कुरई क्षेत्र में महिला का शिकार करने वाले बाघ को वन विभाग ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया है। मंगलवार को पेंच टाइगर रिजर्व और साउथ डिवीजन की संयुक्त टीम ने पिंजरा लगाकर बाघ को पकड़ा। रेस्क्यू के बाद बाघ को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व भेज दिया गया है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।