देवघर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में 5 विषयों के शिक्षकों की भर्ती
घंटी आधारित शिक्षकों को 180 रुपये प्रति घंटा मानदेय, 24 अगस्त तक आवेदन
• कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, करौं, देवघर में कक्षा 9 से 12 तक छात्राओं को पढ़ाने के लिए घंटी आधारित महिला शिक्षकों की आवश्यकता है।
• गणित/भौतिकी। 1 पद
• विज्ञान। 1 पद
• अंग्रेजी। 1 पद
• सामाजिक विज्ञान(इतिहास)। 1 पद
• हिंदी। 1 पद
• चयनित शिक्षकों को 180 रुपये प्रति घंटा, अधिकतम 4 घंटे प्रतिदिन और 20 दिनों के लिए मानदेय दिया जाएगा।
• संबंधित विषय में स्नातकोत्तर एवं बी.एड. अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता है।
• विद्यालय में कार्यरत शिक्षक/शिक्षिकाओं को प्रथम प्राथमिकता दी जाएगी।
• स्थानीय अहर्ताधारी शिक्षिकाओं को प्राथमिकता मिलेगी। संबंधित क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
• महिला शिक्षिकाओं के अभाव में पुरुष शिक्षक का चयन किया जा सकता है।
• आवेदन की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026 है।
• इच्छुक अभ्यर्थी बायोडाटा एवं सभी प्रमाण-पत्रों की स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति के साथ KGBV, करौं में आवेदन जमा करें।
#Deoghar #TeacherRecruitment #KGBV #JharkhandJobs #TeachingJobs