बीकानेर: जिले में 2 दिन आयोजित होगी एसआई भर्ती परीक्षा, 48 केंद्रों पर 15,000 से ज्यादा अभ्यर्थी पंजीकृत
बीकानेर जिले में उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 5 और 6 अप्रैल को आयोजित होगी। जिले में कुल 48 परीक्षा केंद्रों पर दो-दो पारियों में परीक्षा करवाई जाएगी। जिला कलेक्टर निशांत जैन ने सभी कार्मिकों को सख्त निर्देश देते हुए परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने को कहा है। राजस्थान लोक सेवा आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना के आदेश