दतिया: आगामी त्यौहारों को लेकर जिगना थाने में शान्ति समिति की बैठक हुई आयोजित, की शांति पूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील
Datia, Datia | Sep 5, 2024 जिगना थाने में आगामी त्यौहारों को लेकर शान्ति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिगना थाना प्रभारी नीरज सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व पुलिस स्टॉफ मौजूद रहा।थाना प्रभारी नीरज सिंह ने गुरुवार की शाम 06 बजे बताया की शांति समिति की बैठक में लोगों से अपील की गई है की त्योहार सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं और कोई ऐसा कार्य न करे जिससे परेशानी हो।