दतिया: ग्राम भिटारी में पुरानी रंजिश को लेकर युवक के साथ 04 लोगों ने मारपीट कर किये कट्टे से हवाई फायर, मामला हुआ दर्ज
Datia, Datia | Sep 5, 2024 ग्राम भिटारी में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ 04 लोगों ने मारपीट की व कट्टे से हवाई पर कर दिए। जिसको लेकर गोंदन पुलिस ने पीड़ित युवक की रिपोर्ट पर 04 लोगों पर मामला दर्ज किया है। शनिवार की शाम 04 बजे पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवक मनोज धाकड़ पुत्र संतोष धाकड़ के साथ पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी चंदन धाकड़ ने अपने अन्य 03 लोगों के साथ मिलकर मारपीट कर दी।