दतिया: ग्राम चौपरा के पास भैंस से टकराया बाइक चालक, पिता-पुत्र हुए घायल, घायलों का जिला अस्पताल पर किया गया उपचार
Datia, Datia | Sep 4, 2024 ग्राम चौपरा के पास एक बाइक चालक भैंस से टकराया। जिससे बाइक पर सवार पर पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को बुधवार की दोपहर 02 बजे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर दोनों घायलों का उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार दतिया निवासी युवक हरिओम चौरसिया अपने पिता के साथ दतिया से हतलई जा रहा था। तभी ग्राम चौपरा के पास बाइक भैंस से टकरा गई।