दतिया: ग्राम सनाई में घरेलू विवाद को लेकर पत्नी के साथ पति ने की मारपीट, महिला हुई घायल, जिला अस्पताल पर किया गया उपचार
Datia, Datia | Sep 4, 2024 ग्राम सनाई में घरेलू विवाद को लेकर अपनी ही पत्नी के साथ पति ने जमकर मारपीट कर दी। जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। वहीं बुधवार की दोपहर 02 बजे महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर महिला का उपचार किया गया। जानकारी देते हुए पीड़िता महिला रानी अहिरवार ने बताया की मेरे पति बलवान अहिरवार ने मेरे साथ घरेलू विवाद को लेकर शराब के नशे में मारपीट कर दी।