बक्सर: चुरामनपुर के पास लग्जरी बस की ट्रक से टक्कर, यात्री बाल-बाल बचे
Buxar, Buxar | Jan 21, 2025 राष्ट्रीय उच्च पथ 922 पर चुरामनपुर के पास सुबह में एक बड़ी दुर्घटना टल गई है. कोहरे के बीच जा रही यात्रियो से भरी एक लग्जरी बस ने सामने जा रहे ट्रक के ट्रॉली में टक्कर अचानक मार दी. जिसके बाद बस में सवार लोगों में अपरा तफरी मच गई, हालांकि किसी को हताहत होने की सूचना नहीं है. मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बलिया से झारखंड के बोकारो में बारात जा रही थी