बक्सर: बक्सर स्थित बाजार समिति परिसर में 13 मामलों में जब्त 750 लीटर शराब को किया गया नष्ट
Buxar, Buxar | Jan 21, 2025 बक्सर स्थित बाजार समिति परिसर में 13 कांडों में जब्त 750 लीटर शराब विनष्ट किया गया। यह कार्रवाई जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों पर की गई। शराब का विनष्टिकरण डीएम अंशुल अग्रवाल के आदेशानुसार किया गया और पूरी प्रक्रिया की वीडियो ग्राफी भी कराई गई ताकि इसकी पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। बता दें कि शराब को नष्ट करने के लिए जेसीबी मशीन का इस्तेमाल किया गया।