गुना: बजरंगगढ़ में मिट्टी खदान के पास लूटा ₹4 लाख का डीजल टैंकर, पुलिस ने यूपी के ललितपुर से आरोपी गिरफ्तार कर टेंकर जप्त
Guna, Guna | Jun 14, 2026 गुना में बजरंगगढ़ थाना पुलिस ने डीजल टैंकर लूटने वाला आरोपी नरेंद्र कुमार लोधी ग्राम पटपुरा जिला ललितपुर यूपी को पकड़ा है। 14 जून को थाना प्रभारी ने बताया, 11 जून 2026 को फरियादी राजकुमार जाट ने शनि मंदिर मिट्टी खदान के पास डीजल से भरा टैंकर लूट की रिपोर्ट की थी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। ₹4 का डीजल टैंकर बरामद किया है।