सादाबाद: ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता, उसके भाई और मां के साथ की मारपीट, शिकायत पर पुलिस ने घायलों का कराया डॉक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मढ़नई में एक विवाहिता ब्रजेश पत्नी पंकज के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर दी और विवाहिता का बच्चा छीन लिया। सूचना पर विवाहिता की ससुराल पहुंचे विवाहिता के भाई व मां के साथ भी ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान विवाहिता उसका भाई व मां गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।