मुंगावली: बम्मन खिरिया गांव में 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सेहराई पुलिस ने मर्ग कायम किया
खिरिया गांव में एक 16 वर्षीय किशोरी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार बम्मन खिरिया निवासी 23 वर्षीय युवक ने थाने में शनिवार को दोपहर लगभग 3:30 बजे सूचना दी कि बम्मन खिरिया गांव में घर पर उसकी 16 वर्षीय भतीजी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, उक्त प्रकरण में सेहराई पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है ।