गया टाउन सीडी ब्लॉक: गयाजी जंक्शन पर राजधानी एक्सप्रेस में महिला यात्री के गले से उच्चके ने ₹3 लाख की सोने की चेन झपटी
गयाजी जंक्शन पर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला यात्री श्वेता शर्मा के साथ चेन स्नेचिंग की घटना आज शनिवार को सामने आई है। घटना कल दिनांक 3 अप्रैल की रात गया जंक्शन से खुली जोधपुर हावड़ा नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में घटित हुई है। इसकी जानकारी आज दिनांक 4 अप्रैल शनिवार की दोपहर 1 बजे दी गई है।