सिवनी: संपादक शमीम खान पर चाकू हमले की कोशिश का खुलासा, कोतवाली पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा
Seoni, Seoni | Sep 8, 2026 सिवनी महाकौशल के संपादक शमीम खान पर चाकू से हमला करने के प्रयास के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों सिवनी निवासी हैं और इनके खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड सामने आए हैं। इनमें एक बालिग आरोपी के खिलाफ 10 आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं, जबकि दूसरा विधि-विरुद्ध बालक है।