भुसावर: भगवानपुर में जलभराव से परेशानी, गंदे पानी से होकर स्कूल पहुंच रहे बच्चे, ग्रामीण बोले- कब सुधरेगा मुख्य रास्ता
ग्राम पंचायत दीवली भुसावर के भगवानपुर गांव में मुख्य रास्ते पर जलभराव की समस्या ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। लंबे समय से रास्ते पर गंदा पानी जमा होने के कारण आवागमन प्रभावित है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है, जिन्हें रोजाना कीचड़ और गंदे पानी के बीच से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है।