पुनासा: मुंदी में त्योहारों की भीड़ से बाजार बेहाल, साप्ताहिक हाट में दिनभर लगा रहा जाम!
Punasa, Khandwa | Oct 30, 2026 मुंदी। त्योहारों के चलते बाजारों में इन दिनों लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। गुरुवार को साप्ताहिक हाट बाजार के दौरान बेतरतीब खड़े ठेले और वाहनों के कारण बाजार में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।