बड़ा मलेहरा: तीन दिन से बंद प्राथमिक स्कूल, मास्टर की लापरवाही सामने आई
तीन दिन से बंद प्राथमिक स्कूल, मास्टर की लापरवाही सामने आई बड़ामलहरा। जनपद पंचायत बड़ामलहरा की ग्राम पंचायत सिजवाहा के ग्राम छोटी ओवरी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला तीन दिनों से बंद होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार बच्चे प्रतिदिन स्कूल पहुंच रहे हैं, लेकिन स्कूल का ताला बंद मिलने के कारण उन्हें वापस घर लौटना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों में नाराजग