मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की घोषणा के बावजूद भी पलवल की अनाज मंडी को धतीर शिफ़्ट करने के प्रयास अधूरे हैं।
पलवल की अनाज मंडी पिछले कई वर्षों से जब भी बारिश होती है पानी में डूब जाती है। जिसके कारण हजारों किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।
आज वीरवार दोपहर में आई बरसात के बाद पूरी मंडी लबालब पानी से भर गई और सैकड़ो किसानों का धान पानी में बह गया। ऐसे में कुछ किसान अपने धान को परातों में भरकर वापस ट्रॉली में डालते हुए देखे गए। यहां यह भी एक बड़ा सवाल है कि क्या सारे धान को समेट लिया जाएगा ? किसान केवल भगवान के सहारे है ।
Palwal, Palwal | Oct 15, 2026