हज़ारीबाग: बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति के लॉटरी ड्रा कूपन स्टॉल का हुआ उद्घाटन
हज़ारीबाग़ बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी लॉटरी ड्रा का आयोजन किया गया है। बड़ा बाजार चौक पर स्टॉल लगाया गया है, स्टॉल का उद्घाटन शुक्रवार विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर महासमिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि लॉटरी ड्रा कूपन स्टॉल एक ऐसा मंच है, जो लोगो के बीच अर्थिक एवं भाईचारगी भी बरकरार करता है|