महसी: चकैया मोड़ से गैर इरादतन हत्या के मामले में एक आरोपी को खैरीघाट थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय।
खैरीघाट थाने की पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि जन्नन पुत्र अजीज अहमद उम्र करीब 45 वर्ष निवासी बगिया को उप निरीक्षक महबूब आलम कांस्टेबल भीम चौहान ने मुखबिर खास की सूचना पर बुधवार दोपहर चकैया मोड़ से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।