महसी: लौकीहा के पास तटबंध से अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे पलटी कार, उड़े परखच्चे, दो महिलाओं को आई चोटें।
खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत लौकीहा के पास बेलहा बहरौली तटबंध से बुधवार दोपहर बाद एक कर अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट नीचे पलट गई। कार में सवार दो महिलाओं को चोटें आई। राह चलते लोगों ने तत्काल राहत बचाव का कार्य शुरू किया। जिससे अन्य लोगों की सुरक्षा हो सकी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। लेकिन गनीमत इस बात की रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।