महसी: मेटुकहा चौराहा स्थित मदरसा को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी सहित बैट्रा चुरा ले गए चोर, सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हुई तस्वीर
रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मेटुकहा चौराहा स्थित मदरसा में बीती रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। पहले सीसीटीवी कैमरे का कनेक्शन काट दिया। फिर नगदी समेत बैट्रा चुरा ले गए। मदरसा में चोर के टहलते समय का एक वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। थाना क्षेत्र में चोरी की घटना आम हो चली।