कासगंज: गुलाबगढ़ी गांव में भाई ने अपने भाई के साथ की मारपीट, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
सोरों कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए गुलाब गढ़ी गांव के रहने वाले भूरे सिंह पुत्र नेकराम ने अपने भाई छविराम पर गाली गलौच कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। भूरे सिंह का आरोप है कि उसके भाई ने उसका सामान फेंक दिया। जिसकी शिकायत करने पर उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट में युवक के चोटें आई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।