फतल्लापुर गोलीकांड: गोली चलाने वाले रवीश ने SSP ऑफिस पहुंचकर किया आत्मसमर्पण
मेरठ। थाना लोहियानगर क्षेत्र के फतल्लापुर में आपसी लेनदेन को लेकर हुए गोलीकांड के मामले में गोली चलाने के आरोपी रवीश ने शनिवार को SSP ऑफिस पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।
रवीश ने कहा कि घटना में उसके परिवार वालों का कोई दोष नहीं है। जल्दबाजी में गोली उसके हाथ से ही चली थी। उसने पुलिस को जांच में पूरा सहयोग करने की बात कही और इसी उद्देश्य से SSP ऑफिस पहुंचने की बात बताई।
Meerut, Meerut | Sep 12, 2026