जलालाबाद: गांव दुमकापुर में फसल की रखवाली करने गया युवक खेत से लापता, खेत के नजदीक मिला मोबाइल और कम्बल, पुलिस जांच में जुटी
शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद थाना क्षेत्र ग्राम दुमकापुर निवासी रामप्रकाश पुत्र रामलाल ने शनिवार दिन के करीब 10:00 बजे जलालाबाद थाना में तहरीर देकर बताया कि मेरा पुत्र 24 वर्षीय पुत्र गुड्डू गुरुवार की रात लगभग 9 बजे खेत पर आलू की रखवाली करने गया था।तभी से लापता चल रहा है।