जलालाबाद: मंडी परिसर जलालाबाद में एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, 8 में से 6 सफाई कर्मी मिले नदारद
शाहजहांपुर जनपद के तहसील जलालाबाद के उप जिला अधिकारी दुर्गेश यादव ने आज शुक्रवार को दिन के करीब 12:00 बजे मंडी परिसर का अचानक निरीक्षण किया। मंडी में व्याप्त गंदगी देखकर उन्होंने मंडी कर्मी की फटकार लगाई इसके बाद उन्होंने तैनात सफाई कर्मियों के बारे में जानकारी ली. पता चला आउटसोर्सिंग पर 8 सफाई कर्मी तैनात है मौके पर दो सफाई कर्मी ही मिले.