जलालाबाद: चक चंद्रसेन निवासी विवाहिता को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाला, बुलेट मोटरसाइकिल की कर रहे मांग
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव चकचंद्र से निवासी विवाहित मानसी पुत्री लक्ष्मण सिंह ने थाना जलालाबाद में शुक्रवार दिन के 12:00 बजे प्रार्थना पत्र देकर बताया उसकी शादी 3 वर्ष पूर्व थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी अंशुल पुत्र धर्मेंद्र से हुई है। ससुरालीजन दहेज को लेकर उत्पीड़न व् मारपीट करते हैं।