पीपलदा: खातोली पुलिस ने गश्त के दौरान तलाव गांव में धारदार हथियार छुरी के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | May 10, 2024 खातोली पुलिस ने आज थाना क्षेत्र के तलाव गांव के बस स्टैंड से गश्त के दौरान तेज धारदार हथियार छुरी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि गश्त के दौरान तलाव गांव के बस स्टैंड पर एक व्यक्ति पर शक होने पर उसकी तलाशी ली तो उसके पास एक तेज धारदार हथियार छुरी मिली।पुलिस ने आरोपी दिलीप पुत्र ओमप्रकाश बेरवा को गिरफ्तार किया गया।