पीपलदा: अयाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा गांव में अधेड़ ने शराब में नशे में किया कीटनाशक का सेवन MBS अस्पताल में भर्ती
Pipalda, Kota | May 8, 2024 जिले के अयाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा गांव निवासी एक अधेड़ ने मंगलवार रात्रि को शराब के नशे में कीटनाशक का सेवन कर लिया।तबियत बिगड़ने पर उसे MBS अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रणवीर पुत्र सूरजमल ने गांव में शराब के नशे में कीटनाशक का सेवन कर लिया।जिसको परिजन कोटा MBS अस्पताल लेकर पँहुचे जहां उसका इमरजेंसी वार्ड में इलाज जारी है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।