पीपलदा: केलवाड़ा से इंदरगढ़ कवाल जी स्नान करने जा रहे परिवार का वाहन इटावा के निकट पलटा 3 घायल एमबीएस अस्पताल में भर्ती
Pipalda, Kota | May 8, 2024 केलवाड़ा से इन्दरगढ़ कवाल जी स्नान करने जा रहे एक परिवार के लोगो का मैजिक वाहन इटावा के निकट पलट गया जिसमें 2 बालको सहित 3 के गम्भीर चोटे लगी है।जिनका एमबीएस अस्पताल में इलाज चल रहा है। बारां के केलवाड़ा से एक परिवार के लोग मैजिक से मंगलवार रात्रि को इंदरगढ़ कवाल जी स्नान करने जा रहे थे कि इटावा के निकट मैजिक असंतुलित होकर पलट गया।जिसमें 3 को गम्भीर चोट लगी।