पीपलदा: पीपल्दा से अपने गांव किशनपुरा जा रहा बाइक सवार युवक बाइक फिसलने पर हुआ घायल, MBS अस्पताल में भर्ती
Pipalda, Kota | May 9, 2024 इटावा क्षेत्र के पीपल्दा से अपने गांव किशनपुरा जाने के दौरान आज बाइक फिसलने से एक युवक घायल हो गया जिसको MBS अस्पताल में भर्ती किया गया जहाँ उसका उपचार जारी है।नन्दलाल पुत्र सोनाथ केवट किसी कार्यक्रम में भाग लेने पीपल्दा आया था।उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर स्लिप हो गयी।घायल अवस्था मे उसे एम्बुलेंस से कोटा लाया गया।जहाँ इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है।