पीपलदा: इटावा पुलिस ने क़स्बे में हंगामा कर उत्पात मचाने पर एक व्यक्ति को शांति भंग में किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | May 7, 2024 जिले की इटावा पुलिस ने आज क़स्बे में हंगामा कर उत्पात मचाने पर एक व्यक्ति को शांति भंग में गिरफ्तार कर उसे कोर्ट से पाबंद करवाया गया। पुलिस अधीक्षक करण शर्मा के अनुसार इटावा पुलिस ने पीरूलाल भील पुत्र कांतिलाल को हंगामा करने पर गिरफ्तार कर उसके खिलाफ CRPC की धारा 107,151 CRPC में कार्यवाही की गई।