*मऊगंज: मलकपुर में करंट लगने से मादा हाथी की मौत*
*मऊगंज।* जिले के मलकपुर में आज रात एक बड़ी घटना सामने आई है। करंट लगने से एक मादा हाथी की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि हाथियों का यह जोड़ा पिछले 6 महीनों से मऊगंज, रीवा और सीधी जिले में घूम रहा था। रात में जब यह जोड़ा मलकपुर में एक आदिवासी के घर के पास पहुंचा, तो खुले करंट के तार में सूंड फंसने से मादा हाथी की मौत हो गई।
घटना के बाद वन विभाग की लापरवाही और बिजली विभाग पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से हाथियों के विचरण की जानकारी के बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए।
प्रशासन अब इस मामले में क्या कार्रवाई करता है, इस पर सभी की नजर है।