विट्स कॉलेज में खुली गुंडागर्दी का वीडियो आया सामने
सतना : जिले स्थित विट्स कॉलेज परिसर के अंदर अराजकता और दबंगई की एक और गंभीर घटना का वीडियो सामने आया है. वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे एक दर्जन के करीब उपद्रवी और बाहरी तत्व कॉलेज के अंदर बेखौफ दाखिल हुए और खुलेआम तांडव मचाया.
वीडियो के शुरुआती दृश्यों में हमलावर कॉलेज के भीतर छात्रों के बीच पहुंचकर उग्र रूप धारण करते नजर आते हैं. कुछ ही पलों में स्थिति इतनी बिगड़ जाती है कि ये दबंग छात्र हर्ष सिंह को निशाना बनाते हुए उस पर टूट पड़ते हैं और बेरहमी से गंभीर मारपीट शुरू कर देते हैं.
इस पूरी घटना के दौरान कॉलेज के कैफेटेरिया या हॉलनुमा कमरे में अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार हमलावरों ने कॉलेज की संपत्तियों, कुर्सियों और वहां मौजूद सामान को भी नुकसान पहुंचाया और डंडे व अन्य चीजों से हमला किया। अन्य छात्र और वहां मौजूद लोग