टीकमगढ़: चकरा तिराहे के पास कपड़ा शोरूम में भीषण आग, सामान जलकर खाक, फर्नीचर दुकान तक फैलीं लपटें
टीकमगढ़ के कलेक्टरेट रोड स्थित चकरा तिराहा के पास शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे एक रेडीमेड कपड़ा शोरूम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें बगल की फर्नीचर दुकान तक पहुंच गईं, जिससे नुकसान बढ़ने की आशंका है।