सोनारायठाढ़ी: प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, नियमित टीकाकरण व स्वास्थ्य कार्यों पर हुआ विचार विमर्श
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी डॉक्टर बीके सिन्हा की देखरेख में विभिन्न पदाधिकारी विभिन्न विभाग के कर्मियों के साथ बैठक कर नियमित टीकाकरण स्वास्थ्य संबंधी कार्यों की सफलता पर चर्चा किया गया। जिसमें विभिन्न बिंदुओं के लक्ष्य प्राप्ति को लेकर भी रणनीति विभिन्न विभाग के प्रतिनिधियों के साथ की गई।