हनुमानगढ़ जिले के रावतसर में 4 दिसंबर 2025 को शेषकरन उर्फ सेंधिया नामक युवक के पास से हेरोइन चिट्टा नशा बरामदगी के मामले में मुख्य महिला तस्कर को पुलिस ने टाउन थाना क्षेत्र के लखुवाली से गिरफ्तार कर लिया है। महिला तस्कर सदामा बीबी उर्फ घाघो पत्नी इरफान पुलिस के डर से लगातार अपने ठिकाने बदल रही थी। आरोपी महिला से नशे के अनेक बड़े खुलासे होने की संभावना है।