शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व सुचारु बनाने की दिशा में रविवार को एक सराहनीय पहल देखने को मिली। यातायात पुलिस थाना हनुमानगढ़ परिसर में जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक अरविंद बिश्नोई, यातायात थाना अधिकारी अनिल चिंदा, कल्याण से बलजिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह ने 12 यातायात बेरीगेट का लोकार्पण किया गया।