अग्रवाल समाज समिति हनुमानगढ़ जंक्शन का शपथ ग्रहण समारोह–2026 रविवार को गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में समाज के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ लेकर समाज सेवा और संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों एवं बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति रही।