हनुमानगढ़: जिले के गांव देईदास में घने कोहरे के चलते तेज रफ्तार ट्रक साइन बोर्ड से टकराया, ट्रक जमीन में धंसा
हनुमानगढ़ जिले के गांव देईदास में घने कोहरे के कारण एक तेज रफ्तार ट्रक साइन बोर्ड से टकराकर जमीन में धस गया, हालांकि इस घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। घनी धुंध के कारण ट्रक सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड में जा घुसा, ट्रक में भारी वजन होने के कारण वह जमीन में धस गया। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा टूट गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।