हनुमानगढ़: बहलोल नगर गांव में ईंट भट्टे से मोटरसाइकिल चोरी, परिवादी ने सदर थाना में तीन जनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया
बहलोल नगर गांव स्थित एक ईंट भट्टे से मोटरसाइकिल चोरी होने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में तीन नामजद जनों के खिलाफ हनुमानगढ़ के सदर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। परिवादी मोनू ने सदर थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। सदर पुलिस ने नामजद जनों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।