जिला कांग्रेस कमेटी मुरैना के अध्यक्ष मधुराज सिंह तोमर सहित कई लोगों को पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हौसला नहीं टूटा।
जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुरैना आगमन का विरोध करने एवं जनहित के मुद्दों को उठाने के लिए विरोध स्थल की ओर जाते समय पुलिस ने जिला अध्यक्ष , विधायक , पूर्व विधायक,और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
लेकिन कांग्रेस का कार्यकर्ता न डरने वाला है, न झुकने वाला है।लगाए कांग्रेसियों ने नारे
तानाशाही नहीं चलेगी!
लोकतंत्र का दमन बंद करो!
मुख्यमंत्री मोहन यादव वापस जाओ!
गो बैक, गो बैक! ✊
Morena, Morena | Oct 16, 2026