मुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक के दौरान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 2-2 लाख रुपये तथा राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के खिलाड़ियों को 1-1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की।
मुरैना, — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मुरैना प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम समाधान कार्यक्रम और जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की।
यशस्वी संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 2-2 लाख रुपये तथा राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के खिलाड़ियों को 1-1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की। मुरैना के 5 खिलाड़ियों (भारत रावत, सौरभ रजक, रिंकी, नंदनी चौहान और अंकिता कुशवाह) को इसका लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन का मूल उद्देश्य जनता के हित में कार्य करना है और विकास योजनाएं केवल कागजों तक सीमित न रहकर आमजन तक पहुंचनी चाहिए।
Morena, Morena | Oct 16, 2026