गंगरार: गंगरार में कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ हल्ला बोलते हुए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह विधूड़ी के नेतृत्व में गंगरार-पारसोली कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम और रीट पेपर चोरी प्रकरण को लेकर एसडीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। “महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल” नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।