जगदलपुर: अमर वाटिका में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, सीएम विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री ने शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात की
अमर वाटिका में शहीद जवानों के परिजनों से मिले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा । इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा आप सभी ने जैसे अपने परिजनों को खोया है वैसा इस देश में और छत्तीसगढ़ में देश किसी को न खोना पडे़, मैं वर्दी पहन कर शहीद हुए और नक्सली हमलों में जान गवानें वालों श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।