जगदलपुर: सर्किट हाउस में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हुए लोगों से की मुलाकात
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सर्किट हाऊस परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और असम के उन लोगों से मुलाकात की जो हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो चुके हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।