शामली: थानाभवन थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में वांछित पल्ठेडी निवासी ग्रामीण को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Nov 23, 2025 सोमवार की शाम 5 बजे थानाभवन थाना पुलिस ने बताया कि 29 अगस्त को पुलिस ने गांव गंदराऊ निवासी फैसल और पल्ठेडी निवासी शोएब को 27 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। इस मुकदमें में पल्ठेडी निवासी सुहैल पुत्र हिदायत वांछित चल रहा था, जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।