शामली: शामली के हरेंद्र नगर निवासी मजदूर से विदेश में ₹45 हजार मासिक की नौकरी का झांसा देकर की गई ठगी
Shamli, Shamli | Nov 23, 2025 रविवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के हरेंद्र नगर निवासी मिस्त्री शहादत ने शामली कोतवाली में शिकायत कर 2 लोगों पर 45 हजार माहवार नौकरी का लालच देकर 1.80 लाख रुपए ठग लिए। ओमान भेजकर टाइल्स की जगह गड्ढे खोदने का काम कराया, विरोध करने पर कमरे में बंदकर प्रताड़ित किया। भारतीय दूतावास की मदद से लौटे शहादत ने कार्रवाई की मांग की।