करौली: ट्रक चोरी के मामले में फरार 10-10 हजार रुपये के इनामी 2 बदमाशों को DST टीम ने हरियाणा से किया गिरफ्तार
करौली जिला स्पेशल टीम ने ट्रक चोरी के मामले में फरार 10-10 हजार रुपये इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।डीएसटी प्रभारी देवेश कुमार ने मंगलवार शाम 5:00 बजे बताया कि एसपी के निर्देश पर मय टीम द्वारा ईनामी बदमाश सद्दाम पुत्र हन्नी मेव, आविद पुत्र हन्नी मेव मुसलमान निवासी जैमत थाना पुन्हाना हरियाणा से गिरफ्तार किया गया।